जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Aarti Lyrics

“अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी” एक प्रसिद्ध भक्ति आरती है जो माँ पार्वती को समर्पित है, जिन्हें अंबे या गौरी के नाम से भी जाना जाता है। यह मधुर आरती माँ दुर्गा की महिमा का गुणगान करती है और भक्तों को उनकी असीम कृपा और आशीर्वाद का अनुभव कराती है।

नवरात्रि और अन्य पावन अवसरों पर इस आरती का गान किया जाता है, जिससे माँ के आशीर्वाद से जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा बनी रहती है। इस आरती के बोल भक्तों के ह्रदय को भक्ति से भर देते हैं और माँ गौरी के प्रति श्रद्धा को प्रकट करते हैं।

Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Aarti bhajan

🏵️जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी🏵️

जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत,
टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर,
रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला,
कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत,
खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित,
नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर,
सम राजत ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे,
महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे,
शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी,
तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा,
अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता,
तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता ।
सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित,
वर मुद्रा धारी । [खड्ग खप्पर धारी]
मनवांछित फल पावत,
सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति,
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख-संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी,
🏵️🏵️मैया जय श्यामा गौरी । 🏵️🏵️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.